नगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
चंबा: नगर पालिका द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक धन ¨सह नेगी ने हाथ
चंबा: नगर पालिका द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक धन ¨सह नेगी ने हाथों में झाडू़ लेकर साफ-सफाई में सहयोग किया।
शनिवार को नगर पालिका चंबा द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका द्वारा पुरानी टिहरी मार्ग की सफाई कर वहां बिखरे पड़े कूड़े का निस्तारण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक धन ¨सह नेगी ने हाथों में झाडू़ लेकर साफ-सफाई में सहयोग किया। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने कहा कि पालिका नगर की स्वच्छता को लेकर कार्य कर रही है और इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए और गंदगी रोकने के लिए और लोगों को भी प्रेरित करना पड़ेगा। इस मौके पर धर्म ¨सह रावत, मनोज नकोटी, निर्मला बिष्ट, सोभनी धनोला, जगदंबा बैलवाल, अरविन्द मखलोगा, योगेश उनियाल, दर्मियान ¨सह नेगी आदि मौजूद थे।