नगर पालिका ने किए साहित्यकार सम्मानित
नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि साहित्यकारों संस्कृति कर्मियों से समाज जीवंत भी बना रहता है।
श्रीनगर गढ़वाल: नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के मूर्धन्य साहित्यकारों डॉ. विष्णुदत्त कुकरेती, देवेश्वर प्रसाद खंडूड़ी वयोवृद्ध साहित्यकारों के साथ ही प्रो. उमा मैठाणी, नीरज नैथानी, महेश गिरी, डॉ. शिव प्रसाद नैथानी को नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने पालिका परिवार की ओर से सम्मानित किया।
नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों से समाज जीवंत भी बना रहता है। इस अवसर पर बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की 2019 की पत्रिका का भी विमोचन किया गया। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित थे। कवि साहित्यकार देवेश्वर प्रसाद खंडूड़ी ने कहा कि नगरपालिका ने समय-समय पर की जाने वाली साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से समाज को रचनात्मक संदेश भी मिलता है। इस मौके पर तहसीलदार और कवि सुनील राज, गंगा असनोड़ा, उमा घिल्डियाल मौजूद थे। (जासं)