उत्तराखंड में हिंदू ब्राह्मण बनकर युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग, समीर जाफरी गिरफ्तार
एक युवक ने हिंदू ब्राह्मण बनकर गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा से दोस्ती की। आरोप है कि उसने युवती से दुष्कर्म ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
युवक ने हिंदू ब्राह्मण बनकर युवती से दोस्ती की
दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल किया
पुलिस ने आरोपी समीर जाफरी को गिरफ्तार किया
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा हिंदू ब्राह्मण बनकर युवती के साथ दुष्कर्म, शादी का झांसा एवं ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली श्रीनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देने, ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विशेष समुदाय का युवक समीर जाफरी, विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाली एक युवती से समीर द्विवेदी नाम बताकर दोस्ती करता रहा। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि आरोपी ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की। पीड़िता ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी अपने समर्थकों के साथ युवक द्वारा हिंदू पहचान बताकर युवती से बातचीत एवं दुष्कर्म के आरोपों को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पहुंचे थे।
इसके बाद बुधवार को पीड़िता व लखपत भंडारी ने कोतवाली श्रीनगर पहुंचकर तहरीर दर्ज कराई।
उप निरीक्षक राजेश असवाल ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक मूल रूप से ग्राम जटपुरा, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में श्रीनगर गढ़वाल में रहकर गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। युवक से पूछताछ की जा रही है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सात बच्चों के पिता ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, लोगों ने पकड़कर की धुनाई, पुलिस ने भेजा जेल
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की थी नाबालिग की हत्या, अदालत ने दोषी को दी मृत्यु तक कठोर कारावास की सजा
