महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से लें प्रेरणा
कोटद्वार आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महर्षि दयानंद
कोटद्वार : आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस दौरान गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत को स्वर्गीय मान सिंह रावत सर्वोदयी सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया। बिजनौर से आये भजनोपदेशक डॉ. देवेंद्र सत्यार्थी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने अंधविश्वास, आडंबर व अमानवीय आचरण का विरोध करने का काम किया। वहीं, हिदी को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता देने व हिदू धर्म के उत्थान के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आचार्य महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वैदिक धर्म व संस्कृति के लिए जीवन पर्यंत प्रयास किया। सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा करने से मनुष्य के अंदर तप-त्याग, सरलता-सादगी, ईमानदारी व परमात्मा को समझने की शक्ति प्राप्त होती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि दर्शनलाल चौधरी, चक्रधर कुकरेती, परशुराम, बचन सिंह गुसाईं, सुरेंद्र लाल आर्य, चक्रधर शर्मा कमलेश, सुखदेव शास्त्री, जगमोहन भारद्वाज, ओमप्रकाश बड़थ्वाल, नंदन सिंह रावत व गोविद डंडरियाल आदि मौजूद रहे। संचालन शूरवीर सिंह खेतवाल व पीएल खंतवाल ने संयुक्त रूप से किया। (संस)