अज्ञात वाहन की चपेट में आया शावक, मौत
पौड़ी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नर गुलदार शावक की मौत हो गई। शावक की उम्र एक
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 05:50 PM (IST)
पौड़ी : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नर गुलदार शावक की मौत हो गई। शावक की उम्र एक साल से कम बताई जा रही है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे डोभ श्रीकोट में श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर नर शावक का शव पड़ा हुआ मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय शावक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे शावक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। डीएफओ संतराम ने बताया कि शावक के शव को बरामद कर लिया गया है। पीएम के बाद शव को जला दिया जाएगा। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें