लापवाह निगम, हादसों का अंदेशा
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: दूसरों को नियम-कानून का पाठ पढ़ाने वाला नगर निगम खुद लापरवाह बना हुआ है। दर
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: दूसरों को नियम-कानून का पाठ पढ़ाने वाला नगर निगम खुद लापरवाह बना हुआ है। दरअसल, शहर से कूड़ा उठाने के बाद निगम निगम अपने बड़े वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा कर देता है। हाईवे के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण आम जनता का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रात के अंधेरे में वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
क्षेत्र के चालीस वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने बीस से अधिक वाहन खरीदे हैं। सुबह के समय कूड़ा उठाने के बाद निगम चालक वाहनों को नेशनल हाईवे पर खड़ा कर देते हैं। हाईवे के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। स्थानीय निवासी धीरज भंडारी व कुलदीप सिंह ने बताया कि गलत पार्किग में आम जनता के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस व परिवहन विभाग इन वाहनों को देखकर भी अनदेखा कर देता है। पूर्व में कई वाहन चालक इन वाहनों की चपेट में आकर चोटिल भी हो चुके हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ते हैं, जिसके कारण सबसे अधिक परेशानी रात के अंधेरे में होती है।
सिताबपुर में बनी है पार्किग
नगर निगम के सभी वाहनों को खड़ा करने के लिए वार्ड नंबर 16 सिताबपुर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके चालक वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। पार्किंग में केवल छोटे वाहन ही खड़े नजर आते हैं।
..............
कूड़ा डालने के बाद कुछ देर के लिए चालक वाहनों को निगम कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ा कर देते हैं। निगम की ओर से वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किग की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में चालकों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
पीएल शाह, नगर आयुक्त, कोटद्वार