विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी गढ़वाल : ऑनलाइन गेमिंग की लत में बेटे ने खंगाला अपना ही घर, कोटद्वार पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

Published: Sat, 15 Aug 2026 06:02 PM (IST)

कोटद्वार पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन बेटे द्वारा अपने ही घर में की गई चोरी का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन बेटे ने घर में की चोरी।

  2. कोटद्वार पुलिस ने आरोपी अमन नेगी को किया गिरफ्तार।

  3. चोरी किया गया सारा माल पुलिस ने किया बरामद।

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। बीती एक अगस्त को पदमपुर क्षेत्र ने हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन बेटे ने ही अपने घर को खंगाल दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया सारा माल बरामद कर दिया है।

बीती एक अगस्त को पदमपुर निवासी मनमोहन सिंह नेगी ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि वह रात्रि में अपने घर के पास ही किसी परिचित की रिटायरमेंट की पार्टी में गए थे, जब घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला था। घर से चोरों द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी के नेतृत्व में चोरी की घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में गहन पतारसी-सुरागरसी की गई।

जीरो लेवल से शुरू की विवेचना

पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई कड़ी मेहनत, सर्विलांस विश्लेषण एवं स्थानीय मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चोरी की घटना के अनावरण हेतु घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की गई तथा संभावित संदिग्धों एवं सभी उपलब्ध साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। प्रारम्भिक जांच में कोई ठोस सुराग प्राप्त न होने पर पुलिस टीम द्वारा मामले की विवेचना को जीरो लेवल से पुनः प्रारम्भ किया गया।

घटनास्थल, घटना के समय, परिवारजनों की गतिविधियों, आसपास के व्यक्तियों एवं तकनीकी साक्ष्यों का पुनः बारीकी से विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान वादी के पुत्र अमन नेगी की संदिग्ध गतिविधियां प्रकाश में आईं, जिसके पश्चात गहन पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त अमन नेगी ने स्वयं अपने घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी एवं अन्य सामान की चोरी की थी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी की दुधवा रोड पर बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 3 घायल

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह एक लैब में कोर्स कर रहा है तथा उसे घूमने-फिरने एवं ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है। इसी दौरान उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया व सोचा कि चोरी करने के बाद वह पकड़ा भी नहीं जाएगा।

पुलिस टीम ने अभियुक्त अमन नेगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।मामला विवरण

विवरण श्रेणी जानकारी
पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 170/2026
धारा- 305(A) बीएनएस
धारा बढोत्तरी- 331(3), 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी
नाम व पता अभियुक्त अमन नेगी (उम्र- 19 वर्ष)
पुत्र: मनमोहन सिंह नेगी
निवासी: पदमपुर कोटद्वार, पौडी गढवाल
बरामदगी का विवरण
  • 01 त्रिमाला (सोने की)
  • 01 अंगूठी (सोने की)
  • 02 चेन (सोने की)
  • 01 जोडी झुमके (सोने के)
  • 09 धगुली (चांदी की)