विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के कोटद्वार में तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को कुचला, एक की मौत और दूसरा गंभीर

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 09:21 AM (IST)

कोटद्वार के घमंडपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत घमंडपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे गुजर रहे दो बच्चों को कुचल दिया। बेस हॉस्पिटल में एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल दूसरे बच्चे का उपचार जारी है।

घटना करीब पौने आठ बजे की है। दो बच्चे सुबह घर से खेलने के लिए जा रहे थे। इस बीच घमंडपुर में तेज रफ़्तार से आ रही कार ने बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोच लिया।

दोनों बच्चों को बेस हॉस्पिटल में लाया गया है, जहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चे का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे

मृतक बच्चे का नाम वंश चौहान (10) पुत्र संदीप कुमार, निवासी दुर्गापुरी है। घायल लक्ष्य (12) पुत्र प्रदीप निवासी दुर्गापुरी को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है। दोनों बच्चे घमंडपुर के एक वेडिंग प्वाइंट के बाहर खेल रहे थे। इस बीच अनियंत्रित हुई तेज रफ़्तार कार वेडिंग प्वाइंट के भीतर घुस गई और दोनों बच्चों को कुचल दिया।