Move to Jagran APP

कालागढ़ डैम की झील का जलस्तर पहुंचा 352 मीटर

संवाद सूत्र, कालागढ़ : रामगंगा बांध कालागढ़ की झील का जलस्तर शनिवार सुबह 6 बजे 352 मीटर का

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:07 PM (IST)
कालागढ़ डैम की झील का  जलस्तर पहुंचा 352 मीटर
कालागढ़ डैम की झील का जलस्तर पहुंचा 352 मीटर

संवाद सूत्र, कालागढ़ : रामगंगा बांध कालागढ़ की झील का जलस्तर शनिवार सुबह 6 बजे 352 मीटर को पार कर गया। जलस्तर बढ़ते ही कालागढ़ डैम प्रशासन ने तीनों शिफ्टों में सहायक अभियंताओं की तैनाती कर दी। जेई के साथ-साथ अब डैम की झील के जलस्तर पर 24 घंटे सहायक अभियंता भी नजर रखेंगे। रामगंगा बांध प्रशासन ने कहा कि अब डैम की झील में किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी हो गया है। किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं आएगी।

loksabha election banner

झील का जलस्तर 352 मीटर होते ही डैम के स्पिलवे गेटों को छू जाता है। स्पिलवे गेट वह होते हैं, जिनसे डैम की झील का जलस्तर अधिक होने की स्थिति में गेटों को उठाकर पानी की निकासी की जाती है। रामगंगा बांध के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि डैम की झील का जलस्तर शविार सुबह 352 मीटर हो गया। उन्होंने बताया कि अब किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं आएगी। बताते चलें कि रामगंगा बांध की झील के पानी से उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.