पैर से तीन मिनट में खाए अंगूर के 65 दाने, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
कोटद्वार निवासी कैफ अली खान ने पांव से तीन मिनट में अंगूर के 65 दाने खाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
कोटद्वार, जेएनएन। देवी रोड निवासी कोटद्वार निवासी कैफ अली खान ने पांव से तीन मिनट में अंगूर के 65 दाने खाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। कैफ की इस सफलता पर उसके परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। अब कैफ का लक्ष्य फास्ट टाइपिंग विद नोज बाय की-बोर्ड है। इसमें नाक से की-बोर्ड पर टाइपिंग करनी होती है।
मूलरूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले कैफ अली खान(19 वर्ष) वर्तमान में परिवार के साथ देवी रोड कोटद्वार में रह रहे हैं। कैप के पिता डॉ. शाहिद खान कोटद्वार में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) में चिकित्सक हैं। कैफ बताते हैं कि उन्होंने तीन माह पूर्व पांव से तीन मिनट में अंगूर के 65 दाने खाने का वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की साइट पर अपलोड किया था। वीडियो के परीक्षण के बाद गत छह मई को गिनीज बुक की ओर से उन्हें प्रमाण-पत्र जारी किया गया।
बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने कई वर्ष कड़ी मेहनत की। कैप इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। कहते हैं, माता-पिता ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अब वह फास्ट टाइपिंग विद नोज बाय की-बोर्ड करने जा रहे हैं। इसमें नाक से की-बोर्ड पर टाइपिंग करनी होती है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विश्व का सबसे छोटा चरखा बनाकर अपना ही रिकॉर्ड आर्टिस्ट प्रकाश उपाध्याय ने तोड़ा, जानिए
यह भी पढ़ें: विश्व का सबसे छोटा जहाज बनाने का बड़ा रिकॉर्ड अद्भुत हुनर के धनी प्रकाश के नाम
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप