विदाई में रोपी समलौंण पौध
कोटद्वार: समलौंण आंदोलन के तहत नवदंपती ने अमरूद का समलौंण पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कोटद्वार: समलौंण आंदोलन के तहत नवदंपती ने अमरूद का समलौंण पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत बालासौड़ निवासी गीताराम गौड़ की पुत्री शिखा का विवाह सुनील के साथ संपन्न हुआ। विदाई के वक्त वर-वधू सुनील व शिखा ने घर के आंगन में समलौंण अभियान के तहत अमरूद की पौध का रोपण किया। इस पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी शिखा की माता माया देवी ने ली। समलौंण आंदोलन की संयोजिका गीता बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण बहुत अधिक दूषित हो चुका है। इस वजह से कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही हैं। इनसे बचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण की आवश्यकता है। कहा कि समलौंण आंदोलन एक सुंदर पहल है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रत्येक संस्कार में समलौंण पौधरोपण करने की अपील की। इस मौके पर दिनेश चंद्र खंकरियाल, जगदीश प्रसाद खंकरियाल, अमरीश प्रसाद खंकरियाल, गिरीश चंद्र, आनंदमणि, रामेश्वर प्रसाद, मनोज पंत व शेखर आदि मौजूद रहे। (संस)