पौड़ी में शुरू हुई हिमालय दर्शन दूरबीन सेवा
जिला मुख्यालय पौड़ी में हिमालय दर्शन दूरबीन सेवा शुरू हो गई है। कंडोलिया में पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने सेवा का शुभारंभ किया।
पौड़ी, [जेएनएन]: जिला मुख्यालय पौड़ी में हिमालय दर्शन दूरबीन सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को कंडोलिया में पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पौड़ी उत्तराखंड का एक ऐसा स्थान है, जहां से हिमालय की सबसे बड़ी श्रृंखला के नजारे का दीदार होता है।
उन्होंने कहा कि पर्यटक व स्थानीय लोग अब दूरबीन के माध्यम से हिमालय के मनोरम नजारों को देख पाएंगे। बेनाम ने कहा कि पौड़ी से दूरबीन सेवा का शुभारंभ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित होगा।
उन्होंने बताया कि पौड़ी से चौखंबा, पंचाचूली, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित अनेक हिम चोटियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। बेनाम ने बताया कि एजेंसी चौक व पालिका के बारातघर पर भी जल्द ही दूरबीन स्थापित की जाएंगी। इस अवसर पर सभासद मनोज नेगी, अनूप नेगी, जितेंद्र जोशी, प्रशांत काला, अनूप रावत आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: हिमालय में छह जनवरी से लीजिए स्नो बाइकिंग का मजा
यह भी पढ़ें: राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ शिफ्टिंग को अब बजट का इंतजार
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बढ़ा गजराज का कुनबा, देश में राज्य छठवें स्थान पर