स्वर्ण जयंती समारोह 24 नवंबर को
पौड़ी : इंटर कॉलेज डांगीधार की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:16 PM (IST)
पौड़ी : इंटर कॉलेज डांगीधार की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरिद्वार ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर मुख्य अतिथि व हिमालयन गढ़वाल इंस्टीट्यूट पोखड़ा के चांसलर शिवकुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। विद्यालय की स्थापना 24 नवंबर 1968 में हुई थी। समारोह में विद्यालय के प्रथम शिक्षण सत्र के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, प्रबंधक व किरडेश्वर वाटिका ट्रस्ट नौदेंड़ा पोखड़ा को सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधक उत्तम ¨सह नेगी ने बताया कि समारोह के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के साथ ही गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें