गंगोत्री के दर्शन कर सकुशल लौटा दल
कोटद्वार उत्तरांचल परिवहन कर्मचारी संघ जीएमओयू का 21 सदस्यीय यात्री दल गंगोत्री धाम के दर्शन
कोटद्वार: उत्तरांचल परिवहन कर्मचारी संघ जीएमओयू का 21 सदस्यीय यात्री दल गंगोत्री धाम के दर्शन कर सकुशल लौट आया। दल ने धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। यह दल 13 अक्टूबर को रवाना हुआ था। सर्वप्रथम नरेंद्रनगर के समीप शक्तिपीठ कुंजापुरी के दर्शन करने के बाद दल उत्तरकाशी पहुंचा। 14 अक्टूबर को यात्री दल ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। इससे पहले गंगा के तट पर पूजा-अर्चना भी की गई। 15 अक्टूबर को दल ने सेम मुखेम में सेम नागराजा के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दल में संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, अमरपाल सिंह नेगी, महेश चंद्र मैंदोला, राजेश चंद्र बुड़ाकोटी, दिनेश चंद्र जदली, सुरेंद्र कुमार नौडियाल, नरेंद्र सिंह रावत, गोविद सिंह रावत, पुष्पेंद्र सिंह रावत, मधुसूदन नेगी, अशोक कुमार, आरएस नेगी, कर्ण सिंह रावत, अंजू नैनवाल व मंजीत आदि शामिल रहे।