नाटक और लोकनृत्य में पौड़ी जीजीआइसी प्रथम
संवाद सहयोगी, पौड़ी: जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस
संवाद सहयोगी, पौड़ी: जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को जनसंख्या, उसके घटने-बढ़ने से सामने आने वाली समस्याओं, निराकरण, आदर्श जनसंख्या को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय लोकनृत्य व नाटक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
मंगलवार को जीजीआइसी पौड़ी सभागार में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनीता शाह ने किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या किसी क्षेत्र, राज्य व देश में निवास करने वाले लोगों की संख्या को कहा जाता है, जिनकी सुविधाओं को लेकर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करती हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के बढ़ने-घटने की स्थिति में समस्याएं पैदा हो जाती हैं। देश के संसाधनों व उपभोग के साथ संतुलित जनसंख्या होने की स्थिति को आदर्श जनसंख्या कहा जाता है। कार्यक्रम में ब्लाक स्तर पर लोकनृत्य प्रतियोगिता में जीजीआइसी पौड़ी प्रथम और राउमावि बाडा द्वितीय स्थान पर रहा। नाटक प्रतियोगिता में जीजीआइसी पौड़ी प्रथम, जीआइसी उज्याड़ी द्वितीय व राकउमावि ल्वाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रजनी चंदोला, निशा चौधरी, सुनीता, परमेश्वरी नेगी, अनीता नौडियाल व धर्म ¨सह प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा बलोदी ने किया। इस अवसर पर शैलबाला नेगी, संगीता, पदमा रावत, ममता, भगवती, सावित्री, सुधा नेगी आदि मौजूद थे।