131वीं जयंती पर किया पं. जीबी पंत को याद
जागरण टीम, गढ़वाल: भारत रत्न पं. गो¨वद बल्लभ पंत को 131वीं जयंती पर गढ़वालभर में याद किया गय
जागरण टीम, गढ़वाल: भारत रत्न पं. गो¨वद बल्लभ पंत को 131वीं जयंती पर गढ़वालभर में याद किया गया। उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
पौड़ी में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर व जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में के अलावा कई स्थानों पर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पं. जीबी पंत के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
रुद्रप्रयाग में पंत जयंती केदारनाथ समेत पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय के कोटेश्वर, नगरासू, सुमाड़ी, तिलवाड़ा, मयाली, चंद्रापुरी सहित केदारनाथ यात्रा के समस्त यात्रा पड़ाव समेत केदारनाथ में सुबह एक घंटे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
गोपेश्वर में जनपद के सभी कार्यालयों एवं स्कूलों में भी पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, व्याख्यानमाला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। वहीं खेल विभाग ने क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। नई टिहरी में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने पंडित गो¨वद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
उत्तरकाशी कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऑडिटोरियम भवन में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसडीएम देवेन्द्र ¨सह नेगी और सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र थपलियाल ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
यूटीके- फोटो-6
फोटो। 10 जीओपीपी 1
कैप्शन। गोपेश्वर में गोविंदबल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती डीएम। जागरण
फोटो-आरडीपीपी-1
फोटो- 10पीएयूपी- 5