कर्मियों को चिकित्सा अवकाश की उम्मीद
श्रीनगर गढ़वाल:गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दैनिक कर्मचारियों को भी चिकित्सा अवकाश मिलने क
श्रीनगर गढ़वाल:गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दैनिक कर्मचारियों को भी चिकित्सा अवकाश मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस सम्बन्ध में विवि प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने एक साल में दस दिन का चिकित्सा अवकाश दैनिक कर्मचारी को दिए जाने की संस्तुति की है। इस समय गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में लगभग 171 दैनिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
गढ़वाल विवि कर्मचारी यूनियन के महासचिव र¨वद्र सिलवाल और उपाध्यक्ष पुष्कर चौहान के नेतृत्व में कर्मचारी यूनियन इस बारे मे मांग कर रही थी। इस मुद्दे को लेकर यूनियन उपाध्यक्ष पुष्कर चौहान और महासचिव र¨वद्र सिलवाल ने कई बार कुलसचिव डॉ. एके झा से वार्ता भी की। कर्मचारी यूनियन की मांग पर विवि प्रशासन ने संयुक्त कुलसचिव डॉ. एके मोहंती की अध्यक्षता में इस मामले में एक कमेटी गठित कर दी थी। कुलसचिव डॉ. एके झा ने कमेटी से प्राप्त रिपोर्ट और उसकी संस्तुति को अब अंतिम स्वीकृति के लिए कुलपति के पास भेज दिया है। (जासं)