पेड़ से टकराई मैक्स, चार घायल
कोटद्वार: विकास खंड रिखणीखाल मुख्यालय के समीप एक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 06:32 PM (IST)
कोटद्वार: विकास खंड रिखणीखाल मुख्यालय के समीप एक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। रिखणीखाल ब्लॉक के बडेर गांव निवासी दिनेश ¨सह, अर्जुन ¨सह, संदीप ¨सह व ढौटियाल निवासी अनिल कुमार रविवार रात करीब दस बजे बगौडा गांव से शादी में शामिल होकर मैक्स से अपने गांव की ओर जा रहे थे। रिखणीखाल मुख्यालय के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को मैक्स से बाहर निकालकर 108 की मदद से उपचार के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें