Move to Jagran APP

श्रीनगर पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत चार भाजपा से निष्कासित

श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल जैन और उनकी पत्नी समेत चार लोगों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया। दंपती पर पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप हैं।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 09:53 AM (IST)
श्रीनगर पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत चार भाजपा से निष्कासित
श्रीनगर पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत चार भाजपा से निष्कासित

श्रीनगर, (गढ़वाल) जेएनएन।  श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल जैन और उनकी पत्नी समेत चार लोगों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया। दंपती पर पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप हैं। इनमें से दो पर निकाय के लिए इनदिनों चल रही चुनाव प्रक्रिया में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कार्रवाई की गई। 

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ङ्क्षसह बिष्ट के अनुसार पालिका के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी पूर्णकला जैन को निकाय चुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे के चलते छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। उनके पति पर पार्टी विरोधी गतिविधि के मद्देनजर कार्रवाई की गई।

जिलाध्यक्ष के अनुसार वार्ड सभासद पद के लिए पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे के आरोप में अनीता भारती और उनके पति पीताम्बर भारती को भी भाजपा से छह साल के लिए लिए निष्कासित किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल जैन लगभग डेढ़ वर्ष पहले भाजपा में शामिल हुए थे। नगरपालिका चुनाव में वह स्वयं अध्यक्ष पद के दावेदार थे, लेकिन ये पद महिला आरक्षित होने के चलते उन्होंने पत्नी के लिए टिकट का दावा किया था। पार्टी के स्तर से टिकट नहीं मिलने पर उनकी पत्नी ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव खर्च का विवरण न देने वाले सात प्रत्याशियों को नोटिस

यह भी पढ़ें: यहां प्रत्याशियों का नाम तुरंत जोड़ा, वोटरों को कटाए चक्कर; जानिए

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की जरूरत: अजय भट्ट Dehradun News

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.