प्लास्टिक के आगे प्रशासन लाचार
संवाद सहयोगी पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से जनगणना की तैयारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण के
संवाद सहयोगी, पौड़ी : जिला प्रशासन की ओर से जनगणना की तैयारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्लास्टिक के डिस्पोजलों में भोजन वितरित किया गया। जब प्रशासन से प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजलों में भोजन वितरण की बात कही गई तो प्रशासन का कहना था कि प्लास्टिक का कोई अन्य विकल्प नहीं था। इसलिए प्लास्टिक डिस्पोजल में भोजन वितरित किया गया।
सोमवार को संस्कृति विभाग के ऑडीटोरियम में जिला प्रशासन की ओर से जनगणना 2021 की तैयारियों के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिनमें विभिन्न विभागों के 20 से अधिक कार्मिक मौजूद थे। इसके अलावा एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यशाला में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। मध्यांतर में कार्यशाला में मौजूद काíमकों को भोजन वितरित किया गया। भोजन प्लास्टिक के डिस्पोजलों में पैक किया गया था। जब इस संबंध में एडीएम से पूछा गया तो एडीएम डॉ. एसके बरनवाल ने कहा कि भोजन पैक करके लाया जाना था। इसलिए प्लास्टिक के डिस्पोजलों के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था। एडीएम बरनवाल ने बताया कि मौसम खराब था इसलिए एक स्थान पर भोजन लगाया जाना संभव नहीं था। हालांकि सोमवार को जनपद मुख्यालय में धूप खिली हुई थी।