जंगलों को आग से बचाने में दें सहयोग
पौड़ी: मुख्यालय में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग और उन्नत गढ़वाल संस्था के तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में
पौड़ी: मुख्यालय में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग और उन्नत गढ़वाल संस्था के तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में वनों की आग से सुरक्षा के लिए सभी को सहभागिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है ऐसे में जंगलों को आग से रोकथाम के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र प्रमुख दीपक चंद्र बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण के लिए वनों का संरक्षण जरुरी है और यह तभी बेहतर तरीके से संभव होगा जब जंगलों को आग से बचाने के लिए सभी आगे आएं। संचालन करते हुए यशोदा नेगी ने कहा कि कई बार फायर में भूलवश या मानव जनित आग की घटनाओं से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इस मौके पर त्रिलोक सिंह रावत, सावित्री ममगांई, वन दरोगा भूपेंद्र रावत, जगपाल बिष्ट, सतीश आदि मौजूद थे। (जासं)