जीपीएफ को जावड़ेकर से मिले कुलसचिव
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के प्रोविडेंट फं
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल :
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड की धनराशि से संबंधित समस्या को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिले। कुलसचिव डॉ. एके झा ने केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर को वार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रोविडेंट फंड के मूल धन के साथ ही ब्याज सहित लगभग 44 करोड़ रुपये की धनराशि विश्वविद्यालय को देनी है। यह धनराशि अभी तक नहीं मिलने से अब विश्वविद्यालय के सामने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को उनका प्रोविडेंट फंड देने में भी भारी कठिनाइयां आ रही हैं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मामले को संज्ञान में लेने का आश्वासन कुलसचिव को दिया।
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एके झा ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से मिलकर उन्हें प्रोविडेंट फंड से सम्बन्धित धनराशि को लेकर आ रही समस्या के बारे में जानकारी दी। डॉ. झा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मूल धन और ब्याज सहित प्रोविडेंट फंड का लगभग 44 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय को देना है। यह धनराशि प्रदेश सरकार से नहीं मिलने से विश्वविद्यालय को भारी कठिनाइयां हो रही है। प्रदेश सरकार केवल मूल धन देने पर ही सहमति व्यक्त कर रही है। जबकि प्रोविडेंट फंड के ब्याज की धनराशि काफी अधिक हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।