Move to Jagran APP

घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने पर निगम सख्त

संवाद सहयोगी कोटद्वार घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहने पर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 04:39 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 04:39 PM (IST)
घरों का गंदा पानी सड़क
पर बहाने पर निगम सख्त
घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने पर निगम सख्त

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहने पर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। नगर निगम ने आठ लोगों को नोटिस भी जारी किया है। जारी नोटिस में चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

नगर निगम के गिवईंस्त्रोत में कई जगहों पर घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। नतीजतन, इन सड़कों से गुजरने के दौरान लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। साथ ही क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ था। बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से की। शिकायत के आधार पर निगम प्रशासन ने यह जांच कराई थी कि किन-किन लोगों के घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जांच के दौरान आठ लोगों को चिह्नित किया गया था, जिनके घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। ...................

घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहने के मामले में आठ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्थिति में सुधार नहीं करने पर इन लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राजेश नैथानी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.