गढ़वाल विवि कर्मचारी यूनियन के चुनाव आज
श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 07:10 PM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल:
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान के बाद अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। कुलपति सचिवालय के भूतल पर मतदान को लेकर दो बूथ बनाए गए हैं। कुलपति सचिवालय सभागार में मतगणना होगी। चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने विवि के सहायक अभियंता डीपी नौटियाल को मतदान अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुल 558 कर्मचारी मतदान करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें