सुनीति बनीं अध्यक्ष और सरोज सचिव
श्रीनगर गढ़वाल: मातृ शिशु परिवार कल्याण संगठन की रविवार को नगरपालिका सभागार में आयोजि
श्रीनगर गढ़वाल: मातृ शिशु परिवार कल्याण संगठन की रविवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित मंडलीय बैठक में पौड़ी जिले की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर सुनीति गुसांई और सचिव पद पर सरोज नौडियाल चुनी गई। नीलम मिश्रा को उपाध्यक्ष, मालती भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सुषमा थपलियाल को संगठन का संरक्षण चुना गया।
मातृ शिशु परिवार कल्याण संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से प्राथमिकता से कार्य करने का आह्वान भी इस अवसर पर किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय जोशी, कोषाध्यक्ष सुशीला नेगी, देहरादून की जिलाध्यक्ष चित्रा राणा के साथ ही सभी जिलों से आयी स्वास्थ्य महिला कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित थीं। (जासं)