गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के संकल्प पर हर्ष
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : प्रदेश सरकार की ओर से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : प्रदेश सरकार की ओर से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प पारित करने पर श्री गोपाल गोलोक धाम सेवा समिति ंव भाजपा ने प्रसन्नता जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक चौराहे में मिष्ठान वितरित करते हुए अतिशबाजी की।
गुरुवार को सेवा समिति व भाजपा के सदस्य झंडाचौक चौराहे में एकत्रित हुए। यहां आतिशबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ¨हदू धर्म में गाय को माता का दर्जा है और गाय का दूध मां के दूध का विकल्प भी है। कहा कि भाजपा ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प पारित कर धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह बिष्ट ने कहा कि गाय का महत्व हमारे जीवन से लेकर मृत्यु तक है। सरकार के इस प्रयास से गाय को यह सम्मान देने की मांग करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, कैलाश अग्रवाल, अनुसूया कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।