महंगाई के विरोध में गरजे कांग्रेसी, पुतला फूंका
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को बदरीनाथ मा
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को बदरीनाथ मार्ग पर देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों का पुतला फूंका। कार्यकत्र्ताओं ने दोनों सरकारों पर जनता की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।
इससे पहले कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर बदरीनाथ मार्ग तक प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक ओर सरकारें महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई हैं, वहीं रोजगार के सभी अवसर भी बंद कर दिए गए हैं। दोनों सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वर्तमान समय में जनता सरकारों से त्रस्त आ चुकी है। बावजूद इसके सरकार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। कार्यकत्र्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो पार्टी जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। पुतला दहन में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय रावत, शकुंतला चौहान, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया व राजेंद्र सिंह गुसाईं आदि शामिल रहे।
लैंसडौन: बुधवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकत्र्ता गांधी चौक में एकत्रित हुए। यहां से सदर बाजार व वकील मोहल्ला से होते हुए रैली बस स्टैंड के समीप समाप्त हुई। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि चुनाव से पूर्व सत्ता में बैठी भाजपा से जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कुर्सी मिलते ही वह अपना वादा भूल गए। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आयेदिन पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। महंगाई के कारण आम जनता का जीना मुश्किल होता जा रहा है। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, होशियार सिंह नेगी, सौरभ नेगी, मो.दानिश, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।