कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के
श्रीनगर गढ़वाल : राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के गोला पार्क पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राफेल घोटाले को लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग से तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा घोटाला है। गोला पार्क में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राफेल से संबंधित सभी कागजातों को सीवीसी को अपने कब्जे में लेना चाहिए। उनका आरोप था कि सुरक्षा मामलों की केंद्रीय कैबिनेट समिति की अनुमति के बगैर राफेल सौदा बदला गया। रक्षा खरीद में नियमों का उल्लंघन हुआ है। श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुतला फूंकने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणपति गणेश भट्ट, नाथूलाल टम्टा, हिमांशु अग्रवाल, हीना रावत, सते ¨सह भंडारी, भगत डागर, संजय जैन, वीरेंद्र नेगी, हीरालाल जैन आदि मौजूद रहे। (जासं)