Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की जद में; पौड़ी की जनता से ये तीन वायदे भी किए

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की जद में हैं। मुख्यमंत्री कानूनी दांवपेच से स्वयं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 04:26 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 04:26 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की जद में; पौड़ी की जनता से ये तीन वायदे भी किए
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की जद में। जागरण

पौड़ी गढ़वाल, जेएनएन। शहर के निर्माणाधीन बस अड्डे में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की जद में हैं। मुख्यमंत्री कानूनी दांवपेच से स्वयं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के भू-कानून को खत्म कर वर्तमान सरकार प्रदेश को पूंजीपतियों और भूमाफिया के हाथों में सौंप रही है।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान बिल के विरोध में शहर के मुख्य मार्गों पर सरकार के विरोध में रैली निकाली। पौड़ी बस अड्डे पर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रीतम सिंह ने भाजपा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को आड़े हात लिया। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। प्राधिकरणों से विकास को रोक दिया गया है। चार धाम के तीर्थ पुरोहित भी सड़कों आंदोलन करने को मजबूर हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार और शासन में तालमेल नहीं हैं, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। 

उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं आ पाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। एआइसीसी सदस्य मनीष खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। पलायन आयोग का कही अता-पता नहीं है। पौड़ी में हुई केबिनेट बैठक हवाई साबित हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को प्रदेश और देश से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्त भुल्लर, प्रदेश सचिव सरिता नेगी, कविंद्र इस्टवाल, राजेंद्र शाह, केसर सिंह नेगी, कामेश्वर राणा, विनोद दनोशी, दीपक कुकसाल, गौरव सागर, विजय सारस्वत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विजय रतूड़ी ने किया।

पौड़ी की जनता से किए तीन वायदे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पौड़ी की जनता से कुछ वायदे किए। प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आने पर रांसी स्थित स्टेडियम को भव्य रूप दिया जाएगा। यह स्टेडियम पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। प्रीतम सिंह कांग्रेस सरकार पौड़ी जिला चिकित्सालय को वापस लाएगी, जिसे वर्तमान सरकार ने पीपीपी मोड के नाम जिला चिकित्सालय को निजी हाथों में सौंप दिया है।

भाजपा की 57 सीटों का तोड़ेंगे

प्रीतम सिंह ने दावा किया 2022 विधान सभा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। सीटों की संख्या पूछे जाने पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की 57 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। मुख्यमंत्री का चेहरा संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, वह प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनके नेतृत्व में विधान सभा चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री कौन होगा इसका निर्धारण पार्टी हाईकमान करेगा।

जनसभा पर भाजपा नेताओं की भी रही नजर

कांग्रेस की जनसभा और रैली पर भाजपा नेताओं की भी कड़ी नजर रही। बस अड्डे की ऊपरी सड़क पर भाजपा के कई दिग्गज नेता कांग्रेस नेताओं का भाषण सुनते रहे। पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर, सभासद विक्रम गामा सहित कई नेता कांग्रेसियों का भाषण सुनते नजर आए।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने जानकीसेतु के समीप धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.