कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बदर
कोटद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बदरीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने संजय गाधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय गाधी एक दूरगामी सोच के नेता थे। वह कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। वह दीन दुखियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले नेताओं में से थे। उन्होंने हमेशा राजनीति में युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी। इस मौके पर जसवीर सिंह राणा, पूर्व युवा कांग्रेस सचिव प्रवेश रावत, बृजेंद्र नेगी, बिरेंद्र पाल सिंह, तेजपाल पटवाल, देवेंद्र भट्ट, आशुतोष कंडवाल, विक्रम राणा, रजनीश रावत, अतुल नेगी, विनोद शर्मा मौजूद रहे। (संस)