Move to Jagran APP

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन

जागरण टीम, गढ़वाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंपों

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:14 AM (IST)
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन

जागरण टीम, गढ़वाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंपों पर धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आपदा की इस घड़ी में जनता का शोषण कर रही है।

prime article banner

सोमवार को पौड़ी में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कविद्र ईस्टवाल व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि सरकार जनता का शोषण करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव सरिता नेगी, विनोद बिष्ट, केशर सिंह नेगी, अनूप कंडारी, अजय राणा, मोहित सिंह, गौरव सागर, नवल किशोर, तामेश्वर आर्य, विनोद धनोसी आदि शामिल थे। कोटद्वार में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, विजय रावत, शकुंतला चौहान, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय नारायण सिंह, अनिल रावत व बलवीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।

सोमवार को नई टिहरी बौराड़ी पेट्रोल पंप में नगर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस मौके पर अध्यक्ष नौडियाल, विक्रम पंवार, राजेंद्र डोभाल, राजेश्वर बडोनी, नरेश पैन्यूली आदि ने धरना दिया। कंडीसौड़ में ब्लॉक अध्यक्ष सुमन सिंह, सुमन बिष्ट, मायाराम लसियाल,पवन राणा, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।

गोपेश्वर में कांग्रेसियों ने बस स्टेशन को छोड़कर गोपेश्वर के पेट्रोल पंप में विरोध कर महंगाई को तत्काल वापस लाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार, संदीप झिक्वांण, विकास जुगरान, गोपाल सिंह रावत, ओमप्रकाश नेगी, संदीप भंडारी, महेंद्र सिंह नेगी, अरिवंद नेगी, युद्धवीर बत्र्वाल, हरेंद्र सिंह राणा समेत कई कांग्रेसी शामिल थे।

कर्णप्रयाग में पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ.एपी मैखुरी ने कहा कि एक ओर कोरोना संक्रमण के चलते बाहरी क्षेत्र से काम करने वाले प्रवासी बेरोजगार होकर घरों में हैं वहीं सरकार ने लगातार ईधन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सगोई, पुष्कर सिंह रावत, हरीश सती, राजा चौहान, मनमोहन सिंह, बलवीर सिंह, राजेश्वरी नेगी सहित युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं गौचर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मुकेश नेगी के नेतृत्व में नारेबाजी की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, विभांशु पटवाल, अर्जुन नेगी, संतोष कोहली, हरीश दयाल, लक्ष्मण बिष्ट, कैलाश रावत, लक्ष्मण राणा, अनिल बिष्ट मौजूद रहे।

गैरसैंण में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीद फिलिंग पंप स्टेशन पर कर सुरेश बिष्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुरेश बिष्ट, कुंवर सिंह, संदीप पंत, संजय, राहुल , मिथिलेश, गब्बर सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तरकाशी में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि उत्तरकाशी में कूड़ा निस्तारण को लेकर शासन प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कांग्रेसियों ने मुख्यालय सहित ज्ञानसू, गणेशपुर और मातली के पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पालिका सभासद मनोज शाह, सविता भट्ट, महावीर चौहान, अजीत गुसाईं, ब्लॉक कांग्रेस भटवाड़ी कमल सिंह, डुंडा दिनेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, मनोज मिनान, पन्ना लाल शाह, भूपेश कुड़ियाल, दिवाकर भट्ट मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लॉक रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, चोपता ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल टम्टा, महामंत्री शेलेंद्र गोस्वामी, जिला कोषाध्य्क्ष मनोहर रावत,पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पंवार, संगठन सचिव दीप राणा ने पेट्रोल क बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी प्रकार अगस्त्यमुनि में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि पेट्रोल पंप पर बढ़ी कीमतों को लेकर पर्चे बांट कर अपना विरोध दर्ज किया जखोली ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सकलानी के नेतृत्व में मयाली पेट्रोल पंप पर विरोध दर्ज कराया।

फोटो-आरडीपीपी-2

फोटो-6यूटीकेपी2,3...

संदेश : 6 कोटपी 1

कोटद्वार में पत्रक वितरण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। जागरण

फोटो। 6 जीओपीपी 1 कैप्शन। गोपेश्वर के पेट्रोल पंप पर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते कांग्रेसी। जागरण

फोटो 6 - एनडब्ल्यूटीपी 1

फोटो 6 पीएयूपी 1

-फोटो- 6केपीआरपी-3 नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ.एपी मैखुरी की अगुआई में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। जागरण

-फोटो-6केपीआरपी-4 कमेड़ा पंप में गौचर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी ईधन की कीमतों को कम करने को लेकर प्रदर्शन करते हुए। जागरण

-फोटो-6केपीआरपी-5 गैरसैंण में कांग्रेस कार्यकर्ता ईधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते हुए। जागरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.