महंगाई से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूका केंद्र का पुतला
जागरण संवाददाता पौड़ी मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कमेटी ने घरेलू गैस के दामों में क
जागरण संवाददाता, पौड़ी: मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कमेटी ने घरेलू गैस के दामों में की गई वृद्धि पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने वृद्धि वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सुबह विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धारा रोड पहुंचे। महंगाई पर रोक लगाने जैसे नारेबाजी के साथ कांग्रेसी जिला कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से आए दिन बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। कहा कि अब रसोई गैस के दामों में वृद्धि करने से गरीब लोगों का चूल्हा जलाना ही मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने जल्द वृद्धि वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालों मे अनूप कंडारी, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप रावत, युद्धवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह रावत, सरिता नेगी, विनोद नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष आस्कर रावत, रेखा भंडारी, नीलम रावत, अरविद नैथानी, सचिन रावत आदि शामिल थे।