कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
संवाद सहयोगी कोटद्वार गैस के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं
संवाद सहयोगी, कोटद्वार:
गैस के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बदरीनाथ मार्ग पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार ने गैस के दामों में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। लगातार गैस के दामों में वृद्धि होने से जनता परेशान है। पहले से ही जनता महंगाई की मार झेल रही है और अब गैस के दामों में वृद्धि होने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है, जबकि सरकार की ओर से लगातार पूंजीपतियों की मदद की जा रही है। अब जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और आगामी चुनावों में जनता भाजपा को पराजित करने का काम करेगी।
पुतला फूंकने वालों में महिला अध्यक्ष रंजना रावत, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, शकुंतला चौहान, विजय नारायण सिंह, बीडी नवानी, गणेश नेगी, हर्षिता, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, मनोज, हेमचंद्र पंवार, सूरज प्रसाद कांति व प्रीति आदि शामिल रहे।