विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस पर अभद्रता का आरोप, छात्र नेताओं का देर रात हंगामा

Published: Tue, 25 Aug 2026 07:52 AM (IST)

श्रीनगर कोतवाली में देर रात सड़क हादसे के बाद पुलिस की कथित अभद्रता को लेकर छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा ...और पढ़ें

श्रीनगर कोतवाली में देर रात हंगामा।

श्रीनगर कोतवाली में देर रात हंगामा।

HighLights

  1. श्रीनगर कोतवाली में देर रात छात्र नेताओं का हंगामा।

  2. सड़क हादसे के बाद पुलिस पर अभद्रता का आरोप।

  3. छात्र संघ ने पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर (पौढ़ी)। सड़क हादसे के बाद पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर श्रीनगर में देर रात माहौल गरमा गया। करीब साढ़े 12 बजे छात्र संघ से जुड़े कई पदाधिकारी और नेता श्रीनगर कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा हुआ और छात्र नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामला देर रात हुए सड़क हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत राणा के अनुसार, वह देर रात श्रीनगर से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसा देखकर वह मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

सड़क हादसे से जुड़ बताया जा रहा है मामला

जसवंत राणा का आरोप है कि कुछ देर बाद पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। उनके मुताबिक, गाड़ी से एक व्यक्ति बाहर आया, जिसने खुद को सीओ बताया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने हादसे में शामिल एक छात्र को थप्पड़ मार दिया।

जसवंत राणा ने बताया कि उन्होंने छात्र के साथ कथित तौर पर की गई इस कार्रवाई का विरोध किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसको लेकर मामला बढ़ गया और छात्र संघ से जुड़े पदाधिकारी व नेता बड़ी संख्या में श्रीनगर कोतवाली पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल व बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी

कोतवाली में हुई नोकझोंक

कोतवाली पहुंचने के बाद छात्र नेताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। छात्र नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात तक कोतवाली परिसर में हंगामे का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें- बारावफात जुलूस पर बदला आगरा का ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन