खोह में चलाया स्वच्छता अभियान
विश्व नदी दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सिद्धबली स्थित खोह नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 06:11 PM (IST)
कोटद्वार: विश्व नदी दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सिद्धबली स्थित खोह नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को एकत्रित कर उसे नष्ट किया।
स्वयंसेवियों ने कहा कि नदियां जीवन दायिनी होती हैं, लेकिन कुछ व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के इन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हर वर्ष विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जिला समन्वयक परितोष कुमार, आशुतोष ढौंडियाल, राजन शर्मा, सत्यपाल नेगी, हिमांशु द्विवेदी व नेहा सेमवाल मौजूद रहे। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें