सफाई,,, महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल कोठड़ क्षेत्र में रविवार को महिलाओं ने बड़े स्तर पर स्वच्
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:25 PM (IST)
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल :
कोठड़ क्षेत्र में रविवार को महिलाओं ने बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत बुघाणी रोड़ से कोठड़ होते हुए डेम कॉलोनी तक बनी सड़क किनारे की झाड़ियों का भी महिलाओं ने कटान किया।
पालिका सभासद अनूप बहुगुणा की पहल और सहयोग से रविवार दिनभर चले इस स्वच्छता अभियान में महिलाओं ने शिरकत की। रोशनी बडोनी के साथ ही शालू कंडारी, कमला कंडारी, सोनी रावत, सरला पंवार, अल्का गैरोला, दीक्षा बडोनी, मेघना धनाई, सीमा धनाई, ममता धनाई, रोशनी और रानी इस अभियान के संचालन में प्रमुख सहयोगी भी थीं। कीर्तन मंडली की अध्यक्ष रोशनी बडोनी ने कहा कि कोठड़ की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया यह स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फोटो - 1 एस.आर.आई.-2
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें