नशे की गिरफ्त में आ रहे नौनिहाल
पौड़ी शहर व आस-पास क्षेत्र के नौनिहाल नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। चरस गांजा के साथ ह
पौड़ी: शहर व आस-पास क्षेत्र के नौनिहाल नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। चरस गांजा के साथ ही नौनिहाल प्रतिबंधित गोलियों का सेवन कर रहे हैं। वहीं पुलिस इस सब से बेखबर है। पुलिस का अभियान अवैध शराब की बरामदगी तक ही सीमित है।
पौड़ी शहर के रामलीला मैदान, गांधी पार्क, कंडोलिया मैदान व बस अड्डा, लोअर बाजार, टेका मार्ग सहित कई स्थानों पर आए दिन नशेड़ी नौनिहालों को जमावड़ा लगा देखा जाता है। नशे की गिरफ्त में आने वाले अधिकांश नौनिहाल 12 से 20 वर्ष तक के हैं। इन नौनिहालों को शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित गोलियां आसानी से उपलब्ध हो जा रही हैं। इसके अलावा नौनिहाल बाम, विक्स व खासी के सिरप को भी नशे के लिए प्रयोग कर रहे हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बच्चे नशे की गिरफ्त में न आएं, इसके लिए अभिभावकों को भी सतर्क रहना होगा। पुलिस नशे के खिलाफ निरंतर अभियान चला रही है। संदिग्ध स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी। (संस)