बिना मास्क 80 का एसडीएम ने किया चालान
बिना मास्क पहने शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आने वालों के खिलाफ उपजिलाधिकारी श्रीनगर ने मंगलवार को एक बड़ा अभियान छेड़ा। जिसमें बिना मास्क पहने
श्रीनगर गढ़वाल : बिना मास्क पहने शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आने वालों के खिलाफ उपजिलाधिकारी श्रीनगर ने मंगलवार को एक बड़ा अभियान छेड़ा। जिसमें बिना मास्क पहने 80 लोगों को पकड़कर उनका चालान किया गया। मौके पर ही उनसे बतौर अर्थदंड आठ हजार रुपए भी वसूले।
उपजिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने पेशकार श्रीकृष्ण उनियाल के साथ तहसील परिसर से ही पौड़ी रोड पर इस अभियान की शुरूआत कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिना मास्क पहने लोगों को पकड़ने के साथ ही श्रीकोट गंगानाली तक यह अभियान चलाया। तीन घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान से लोगों में हड़कंप भी मचा रहा। उपजिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने सख्त लहजे में लोगों को चेतावनी देते हुए भी कहा कि बिना मास्क पहने वह किसी भी स्थिति में घर से बाहर नहीं निकलें। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। अन्यथा उनके खिलाफ प्रशासन कठोरतम कार्यवाही करेगा। (जासं)