त्रिवेंद्र सिंह रावत के पैतृक ग्राम खेरासैन में जश्न का माहौल
भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम पर जैसे सीएम पद की मुहर लगी वैस ही उनके पौड़ी जिले में पैतृक गांव में जश्न का शुरू हो गया। लोग ढोल की थाप पर नाचने लगे।
By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 17 Mar 2017 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 04:00 AM (IST)
कोटद्वार, [जेएनएन]: त्रिवेंद्र रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही उनके पैतृक आवास ग्राम खैरा में जश्न का माहौल है। ग्रामीण गांव में निवास कर रहे त्रिवेंद्र के दो भाइयों को बधाईयां देने उनके आवास में पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व, गुरुवार को परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कुलदेवता के मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की। सतपुली में निवास कर रहे त्रिवेंद्र के भाई के आवास पर भी बधाई देने के लिए लोगों के आने का सिलसिला लगा रहा।
हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा, उनके पुत्र विजय बहुगुणा, बीसी खंडूड़ी व डॉ.रमेश पोखरियाल 'निशंक' के बाद जनपद पौड़ी का एक और लाल प्रदेश की कमान संभालेगा। जनपद पौड़ी की सतपुली तहसील के अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमाल संभालेंगे।
20 दिसंबर 1960 को प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत खैरा निवासी प्रताप ङ्क्षसह रावत व भोदा देवी के घर जन्म त्रिवेंद्र ङ्क्षसह आठ भाइयों में सबसे छोटे हैं। प्राथमिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से ग्रहण करने के बाद त्रिवेंद्र ने हाईस्कूल परीक्षा एकेश्वर व इंटरमीडिएट की परीक्षा जयहरीखाल से उत्तीर्ण की। पत्रकारिता विषय से परास्नातक त्रिवेंद्र 19 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े।
जनपद पौड़ी से मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे नेता
1. नाम : हेमवती नंदन बहुगुणा
पैतृक स्थान : बुघाणी (पौड़ी)
कार्यकाल : आठ नवंबर 1973-29 नवंबर 1975
2. नाम : भुवन चंद्र खंडूड़ी
पैतृक स्थान : पौड़ी
कार्यकाल : आठ मार्च 2007-23 जून 2009, 11 सितंबर 2011-13 मार्च 2012
3. नाम : डॉ.रमेश पोखरियाल 'निशंक'
पैतृक स्थान : पिनानी (पौड़ी)
कार्यकाल : 27 जून 2009-11 सितंबर 2011
4. नाम : विजय बहुगुणा
पैतृक स्थान : बुघाणी (पौड़ी)
कार्यकाल : 13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014
5. नाम : त्रिवेंद्र सिंह रावत
पैतृक स्थान : खैरासैण (पौड़ी)
कार्यकाल : 18 मार्च 2017 से शुरू
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें