फोटो: छुट्टी खत्म, बसों को भटकते रहे यात्री
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : दीपावली पर्व मनाने के बाद लोग अपने गंतव्यों को लौटने लगे हैं। रोडवेज की ब
संवाद सहयोगी, कोटद्वार :
दीपावली पर्व मनाने के बाद लोग अपने गंतव्यों को लौटने लगे हैं। रोडवेज की बसों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन यात्री हाथों में सामान पकड़े बसों की तलाश में इधर-उधर भटते रहे। स्थिति यह थी कि मजबूरन कुछ यात्रियों को अधिक किराया लगाकर टैक्सियों से जाना पड़ा।
दीपावली व भैयादूज पर्व मनाने के लिए महानगरों व अन्य स्थानों से आए लोग वापस अपने कार्य क्षेत्रों में लौटने लगे हैं, लेकिन यात्रियों की अधिक संख्या होने के कारण कोटद्वार रोडवेज से जाने वाली अधिकांश बसें पूरी तरह भरी हुई थी। जिससे मैदानी क्षेत्रों में जाने वाले वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई बसों में यात्री खड़े-खड़े ही सफर करते हुए नजर आए। दुगड्डा निवासी आकाश रावत, नवीन शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। सोमवार को उन्हें अपने काम पर पहुंचना है, इसलिए वह रविवार को सुबह छह बजे कोटद्वार बस अड्डे पर पहुंच गए थे, लेकिन यहां पहले से ही बसें यात्रियों से भरी हुई थी। घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें बस नहीं मिल पाई। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। मैदानी क्षेत्र में आठ अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। ..टीकाराम आदित्य, एजीएम, कोटद्वार डिपो