साइलेंसर में धमाका, सहम रहा जन
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही पटाखा बुलेट लोगों के लिए परेशानी का सब
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही पटाखा बुलेट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सुबह से शाम तक सड़कों पर बेखौफ तेज रफ्तार में दौड़ रही इन बुलेट बाइकों की चपेट में आने से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं शहर में इस तरह की करीब दस से अधिक बुलेट फर्राटा भर रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालकर दहशत मचाने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सुबह से लेकर शाम तक इस तरह की बाइक सड़कों पर देखी जा सकती हैं शहर में कई मैकेनिक हैं जो कि बुलेट के साइलेंसर में एक डिवाइस फिट करते हैं। इस डिवाइस का एक बटन हॉर्न में लगा दिया जाता है। इस बटन को दबाने से बुलेट के साइलेंसर से पटाखे की आवाज आती है।
शहर की व्यस्त सड़कों में इस बटन को दबाकर युवक बुलेट से एकाएक पटाखे की आवाज निकालते हैं। इस पटाखा की आवाज सुनकर सड़क पर चलने वाले लोगों में कई बार भगदड़ मच जाती है। जिसके चलते कई बार लोग चोटिल भी हो जाते हैं। शहर की कई कॉलोनियों व को¨चग सेंटर के आसपास इस तरह की बाइक देखी जा सकती है। को¨चग सेंटर में पढ़ने वाली लड़कियों को परेशान करने के लिए भी युवक इस तरह की बुलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिताबपुर निवासी महेंद्र कुमार, आशीष रावत, अंकिता सैनी ने पुलिस प्रशासन से नियमों का उल्लंघन करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सड़कों पर हो रहा स्टंट
शहर की सड़कों पर बाइक सवार युवक स्टंट भी कर रहे है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर स्टंट करने वाले युवक आसानी से देखे जा सकते है। स्टंट करने वाले वाहनों की चपेट में आने से पूर्व में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। बावजूद पुलिस इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
'पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग की जा रही है। साइलेंसर बदलने वाली बुलेट को सीज भी किया जा रहा है। ..जेआर जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोटद्वार'