Move to Jagran APP

खिर्सू, पाबौ व पौड़ी में प्रमुख पद पर कांग्रेस का परचम

संवाद सहयोगी पौड़ी जनपद के पौड़ी पाबौ व खिर्सू विकासखंड में प्रमुख पद पर कांग्रेस ने बाजी मा

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:31 AM (IST)
खिर्सू, पाबौ व पौड़ी में प्रमुख पद पर कांग्रेस का परचम
खिर्सू, पाबौ व पौड़ी में प्रमुख पद पर कांग्रेस का परचम

संवाद सहयोगी, पौड़ी: जनपद के पौड़ी, पाबौ व खिर्सू विकासखंड में प्रमुख पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। पौड़ी में दीपक, पाबौ में रजनी व खिर्सू में भवानी प्रमुख पद पर विजयी रही। इन तीनों विकासखंडों में प्रमुख पद पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। नव निर्वाचित पौड़ी प्रमुख के समर्थकों ने शहर के मुख्य मार्गो पर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।

loksabha election banner

गुरुवार को प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान प्रक्रिया सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हुई। शाम तक सभी विकासखंडों में परिणाम भी घोषित भी कर दिए गए। विकास खंड पौड़ी में ब्लाक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दीपक चंद्र कुकसाल ने एक वोट के अंतर से भाजपा प्रत्याशी मनीषा पटवाल को पराजित किया। डोभ-श्रीकोट सीट से क्षेपं सदस्य दीपक को 11 और उज्याड़ी सीट सदस्य मनीषा को 10 मत प्राप्त हुए। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर ल्वाली सीट से क्षेपं सदस्य सोनिया को 11 और भिमली तल्ली सीट से सदस्य भागवत सिंह को 10 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद पर वजली सीट से सदस्य शांति देवी ने केसुंदर सीट से सदस्य राकेश को एक मत के अंतर से हराया। खिर्सू ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी भवानी गायत्री ने 4 मतों के अंतर से निर्दलीय लक्ष्मी देवी को शिकस्त दी। भवानी को 12 और लक्ष्मी देवी को आठ मत प्राप्त हुए। पाबौ ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी रजनी देवी ने भाजपा की सुलेखा रावत को एक मत के अंतर से पराजित किया। रजनी देवी को 14 और सुलेखा को 13 मत मिले। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर मुकेश सिंह ने शिल्पा देवी को तीन मतों के अंतर से पराजित किया। कनिष्ठ प्रमुख पद पर सुमंगला देवी ने आशा को भी तीन मतों से हराया। विकास खंड रिखणीखाल में ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय मनोहर लाल देवरानी ने दो मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह नेगी को हराया। मनोहर लाल देवरानी को 13 और मोहन सिंह नेगी को 11 मत प्राप्त हुए। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर चंद्रभूषण ने लक्ष्मी देवी को चार मतों के अंतर से शिकस्त दी। कनिष्ठ प्रमुख पद पर सीमा देवी ने नीलम रावत को दो मतों से पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.