Move to Jagran APP

गैरसैंण पर भाजपा और कांग्रेस कर रही है सियासत

भाजपा और कांग्रेस गैरसैंण स्थायी राजधानी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इन दोनों पार्टियों ने गैरसैंण को गैर बनाया हुआ है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 04:04 PM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2018 06:52 PM (IST)
गैरसैंण पर भाजपा और कांग्रेस कर रही है सियासत
गैरसैंण पर भाजपा और कांग्रेस कर रही है सियासत

श्रीनगर गढ़वाल, [जेएनएन]: भाजपा और कांग्रेस गैरसैंण स्थायी राजधानी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इन दोनों पार्टियों ने गैरसैंण को गैर बनाया हुआ है। 

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि सत्ता और विपक्ष में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों गैरसैंण को लेकर जुगलबंदी भी करते हैं। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने इस समय गैरसैंण को लेकर हल्ला मचाया हुआ है, तो सत्ता में रहते हुए भाजपा ने गैरसैंण को गैर बना दिया। इससे पूर्व कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में इन दोनों पार्टियों की स्थिति ठीक इसके उलट भी थी।

प्रेस को जारी बयान में आप पार्टी नेता नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों का वेतन बढ़ने पर हाय-तौबा मचाने वाली भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के विधायकों के वेतन भत्ते में 120 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने पर विरोध का एक भी शब्द नहीं बोला। इसी से इन दोनों पार्टियों की राजनीति समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर ही विधायकों के लिए होम लोन की सीमा भी 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गयी। पहले भाजपा और अब कांग्रेस भी मित्र विपक्ष की भूमिका में है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 25 या 26 अप्रैल को हो सकते हैं निकाय चुनाव

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव को कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.