विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेनाम के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध में उतरे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 19 Oct 2018 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 03:57 PM (IST)

जिला मुख्यालय पौड़ी में बेनाम के पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के जिला सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उतरे विरोध में।

बेनाम के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध में उतरे
बेनाम के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध में उतरे

पौड़ी, [जेएनएन]: जिला मुख्यालय पौड़ी में बेनाम के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा उथल-पुथल हो गई है। पार्टी के जिला सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उतरे विरोध में। पालिकाध्यक्ष पद पर बेनाम को टिकट दिए जाने पर पद व पार्पी से त्यागपत्र देने की दी धमकी। कहा टिकट पर पहला अधिकार कार्यकर्ता का है। लेकिन अगर बेनाम को टिकट दिया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। 

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सचिव दलवीर सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश जुगरान, रविन्द्र जुगरान, लक्ष्मण सिंह आदि ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम को पार्टी में शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बेनाम का चरित्र दागदार रहा है। कुछ समय पहले अध्यक्ष पद पर  रहते हुए सरकार ने उनके वित्तीय अधिकार सीज किए थे, लेकिन अब उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया है जो निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी  बेनाम को पालिका अध्यक्ष पद का टिकट देती है उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि टिकट पर पहला दावा कार्यकर्ता का है। जिस पर पहले ही 11 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश कर दी है। जिला सचिव दलवीर नेगी ने कहा कि पार्टी यशपाल बेनाम को टिकट देती है, तो पार्टी व पद से त्यागपत्र दे दिया जाएगा। हालांकि अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने रुख में नरमी दिखाते हुए पार्टी नहीं छोड़ने की बात कही। वहीं निवर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश रावत ने कहा यह पार्टी का नीतिगत निर्णय है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसका साथ दिया जाएगा। कहा कि हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं में रोष है, जिसे दूर कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की प्रतिष्ठा का स्थानीय निकाय चुनाव, जिताऊ प्रत्याशियों पर खेलेगी दांव

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: रजनी रावत हो सकती हैं आप की महापौर प्रत्याशी