Move to Jagran APP

नेताजी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर श्रीनगर में विभिन्न कार्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 07:03 PM (IST)
नेताजी के सपनों का  भारत बनाने का संकल्प
नेताजी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर श्रीनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। नेता जी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

श्रीनगर के नेताजी सुभाष पार्क में नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका के लेखाधिकारी रामप्रकाश जायसवाल, शिवमोहन और शशि कुमार पंवार आदि ने नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वीरेंद्र ¨सह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। ऑल इंडिया डीएसओ संगठन ने जनगीतों के साथ नगर में प्रभातफेरी निकाली, जिसके उपरांत सुभाष पार्क पर डॉ. मुकेश सेमवाल, पीबी डोभाल, पूजा भंडारी, प्रवीण भंडारी, भारती जोशी आदि ने सुभाष मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण किया।

ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन की ओर से डालमियां धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. तरुण मंडल ने कहा कि शोषण और जुल्म के खिलाफ लड़ते हुए हमें नेताजी के सपनों का भारत बनाना है। डॉ. मुकेश सेमवाल ने आजाद ¨हद फौज में शामिल उत्तराखंड के पांच हजार से अधिक जवानों पर विस्तार से चर्चा की। विवि छात्रसंघ सहसचिव पूजा भंडारी और रेशमा पंवार ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एकाग्र, चेतना, मनीषा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.