कर्नल ने बेस व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : सेना इंजीनिय¨रग कोर के कर्नल ने गुरुवार को श्रीकोट श्रीनग
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल :
सेना इंजीनिय¨रग कोर के कर्नल ने गुरुवार को श्रीकोट श्रीनगर पहुंचकर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार से उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सेना के सीडब्ल्यूई देहरादून के कर्नल सुंद्रेशन ने गुरुवार दोपहर बेस अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रशासन चौंका दिया। उन्होंने 200 बैड क्षमता की बनी नई तीन मंजिली बि¨ल्डग के साथ ही बेस अस्पताल की सेंट्रल लैब और ओटी कॉम्पलेक्स की जानकारियां ली। उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय और ब्लड बैंक का जायजा लिया। बेस अस्पताल की विभिन्न बि¨ल्डगों के रखरखाव की जरूरत और मरम्मत के बारे में भी उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ.सतीश कुमार से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न बि¨ल्डगों के फोटोग्राफ भी लिए। कर्नल सुंद्रेशन ने कहा कि लगभग 15 दिनों के बाद सेना की एक मेडिकल टीम भी बेस अस्पताल का जायजा लेने के लिए आएगी।
पूर्व सैनिकों की चिकित्सा सुविधा की योजना
मिली जानकारी के अनुसार बेस अस्पताल श्रीनगर में पूर्व सैनिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के लिए भी सेना विचार कर रही है। जिसे लेकर बेस अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों के साथ ही डॉक्टरों की कमी की जानकारी ली जा रही है।