Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अगस्त क्रांति को याद

पौड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर अगस्त क्रांति के नेताओं को याद किया। इस

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 05:48 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अगस्त क्रांति को याद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अगस्त क्रांति को याद

पौड़ी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर अगस्त क्रांति के नेताओं को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति से ही भारत की आजादी की नीव पड़ी। नगर कार्यकारी अध्यक्ष अनूप कंडारी ने कहा कि आठ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। गांधी के इस आंदोलन में कांग्रेस के सभी नेता खड़े रहे। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार किया गया। कहा या कि आंदोलन के चलते अंग्रेजों की सरकार कमजोर हो गई। फलस्वरूप भारत की आजादी की पक्की नींव पड़ी। गोष्ठी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के वरिष्ठ नेताओं को याद किया। गोष्ठी में गांधी सिंह नेगी, सरिता नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, भरत सिंह रावत, रमेश रावत, विनोद नेगी, अजय राणा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.