विवि में सफाई कर्मियों को यथावत रखा जाए
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : आउटसोर्स पर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : आउटसोर्स पर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा गार्डो की संख्या में भी कमी नहीं की जाए। जितने भी आउटसोर्स सफाई कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड हटाए गए हैं उनको वापस कार्य पर लिया जाए। आइसा और आर्यन छात्र संगठन के साथ ही डीएसओ छात्र संगठन ने भी शनिवार को कुलसचिव से मिलकर यह मांग की। उनके साथ हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल थे।
आइसा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अतुल सती, गढ़वाल विवि छात्र संगठन के महासचिव रामप्रकाश और पूर्व महासचिव देवकांत देवराड़ी, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन की रेशमा और विवि छात्रसंघ की सहसचिव पूजा भंडारी के नेतृत्व में आउटसोर्स से हटाए गए सफाई कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी शनिवार को कुलसचिव डॉ. एके झा से मिले। अतुल सती, रामप्रकाश ने कुलसचिव से कहा कि आउटसोर्स सफाई कर्मियों, सुरक्षा गार्डो की संख्या में कमी किए जाने से विवि में अव्यवस्थाएं हो रही हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। उन्होंने कुलसचिव से मांग करते हुए कहा कि हटाए गए सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस सेवा में लिया जाए। इन छात्र नेताओं ने छाया पत्रकार के साथ हुई अभद्रता की भी ¨नदा की। कुलसचिव से वार्ता करने वालों में अतुल सती, रामप्रकाश, देवकांत देवराड़ी, पूजा भंडारी, नितिन मलेठा, रेशमा आदि शामिल थे।