अर्जुन का शव भारत लाने को सीएम का विदेश मंत्री से अनुरोध
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल देवप्रयाग के गुराई गांव निवासी अर्जुन ¨सह के शव को जापान से
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: देवप्रयाग के गुराई गांव निवासी अर्जुन ¨सह के शव को जापान से भारत लाने को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अनुरोध किया है। इस मामले को लेकर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी रविवार को मुख्यमंत्री से मिले थे। विधायक कंडारी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर भी कहा है कि स्व.अर्जुन ¨सह के शव को प्राथमिकता के आधार पर जापान से भारत लाने के लिए वह जापान स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को विशेष निर्देश दें। देवप्रयाग के गुराई गांव निवासी जापान के ओसावा में कार्य करता था। स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी लीला देवी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि उसका पति ओसावा में राजेश रमोला के होटल गंगा महल में बतौर कुक कार्य करता है। पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। साथ ही जापान सरकार और होटल मालिक से उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। बताया कि साढ़े चार साल की दो जुड़वा बेटियों में से एक बेटी के दिल में हुए छेद है। जिसका दिल्ली में ऑपरेशन करवाना है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शनिवार को देवप्रयाग के गुराई गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें मदद दिलवाने का आश्वासन दिया था।