आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
जागरण टीम गढ़वाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले मंगलवार का
जागरण टीम, गढ़वाल: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गढ़वाल भर में तमाम तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया गया। मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
उत्तरकाशी: मंगलवार को भटवाड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुमित्रा, पुष्पा, बसंता रावत, संगीता सेमवाल, लक्ष्मी नौटियाल, सुनीता भट्ट, विमलदेई रमोला, रेखा व्यास आदि मौजूद थे। इसके अलावा, पुरोला, डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट और मोरी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
पौड़ी: विकासखंड पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुई तथा मांगों के निराकरण को लेकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गई। कहा कि मानदेय कम होने से उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि जल्दी ही उनकी मांगों पर अमल न हुआ तो उन्हें अनशन जैसे कदम उठाने को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर मीनाक्षी रावत, अर्चना रमोला, सुनीता, रजनी असवाल, सावित्री, गीता, संगीता, रानू आदि शामिल थे।
रुद्रप्रयाग: न्यूनतम वेतन देने एवं स्मार्ट फोन दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को अगस्त्यमुनि ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सेविका ने पुराने विकास भवन के सामने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यबहिष्कार और धरना-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी, जिलाध्यक्ष सुनीता बत्र्वाल, ब्लाक अध्यक्ष सुरजी देवी, उपाध्यक्ष शांति खन्ना, सुमन खण्डूडी, गायत्री जगवाण, रजनी नौटियाल, मंजू नौटियाल, मुन्नी देवी, दीपा देवी आदि ने हिस्सा लिया। प्रमुख मांगें
-मानदेय 18 हजार रुपये किया जाए।
-मिनी केंद्रों का उच्चीकरण किया जाए।
-समान कार्य का समान वेतन
-ग्रीष्म एवं शीतकाल में अवकाश दिया जाए।
-फोन गायब या खराब होने पर पैसा न वसूला जाए।